कानपुर में हिस्ट्रीशीटर फुरकान के 6 साथियों ने एक छात्र की बेल्टों से पिटाई की। पार्क में पकड़कर करीब 1 घंटे में 33 बार बेल्ट से मारा और 12 थप्पड़ जड़े। इसके बाद छात्र से कान पकड़कर माफी मंगवाई।
पीटने के बाद आरोपियों ने छात्र को धमकाते हुए कहा- ये तीन शक्लें पहचान लो, बाबूपुरवा में जीना दुश्वार कर देंगे… चेहरे पर मांस नहीं बचेगा। मामला एक महीने पुराना बताया जा रहा है, लेकिन इसका वीडियो अब सामने आया है। पूरी घटना एनएलसी चौकी क्षेत्र के नया सेंट्रल पार्क की है। बाबूपुरवा थाना प्रभारी अरुण द्विवेदी ने बताया कि एक महीने पुराना वीडियो है। मामले की शिकायत आई थी, लेकिन दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर कार्रवाई न करने की बात कही थी।