अपर पुलिस आयुक्तों ने कोतवाली थाने का निरीक्षण किया: व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए दिए आवश्यक निर्देश
कानपुर में अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था विपिन ताडा और अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय/अपराध संकल्प शर्मा ने थाना कोतवाली का भौतिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।