महावीर इंटरनेशनल स्कूल में शुभकामना समारोह&य आयोजित किया गया,12.02.2026

महावीर इंटरनेशनल स्कूल में शुभकामना समारोह&य आयोजित किया गया



मेरठ. सरधना रोड स्थित महावीर इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य, गरिमामयी और भावनात्मक &शुभकामना समारोह&य का आयोजन किया गया.समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक यात्रा को सम्मान देना और आगामी बोर्ड परीक्षाओं व उज्ज्वल भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएँ प्रदान करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर असीम दुबे और प्रधानाचार्य नवीन कुमार शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण, अभिभावक एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

12.02.2026
Add News