कानपुर के बेकनगंज थानाक्षेत्र के लाल कुआं रहमानी मार्केट में शनिवार तड़के शार्ट–सर्किट से लगी आग ने हड़कंप मचा दिया। दो मंजिला मकान के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित बिरयानी और मिठाई की तीन दुकानों में अचानक भीषण आग भड़क उठी। देखते ही देखते लपटें पहली मंजिल तक पहुंच गईं, जहां मकान मालिक और चार किराएदार फंस गए। वहीं बिरयानी की दुकान में सो रहे दो कर्मचारी भी धुएं में घिर गए।
31.01.2026
कानपुर: सीवर लाइन डालकर मलबा छोड़ गया ठेकेदार |
कानपुर: सीवर लाइन डालकर मलबा छोड़ गया ठेकेदार
अजीतगंज में सीवर लाइन डालने के बाद ठेकेदार द्वारा मलबा न हटाने और पाइपलाइन लीकेज होने से मुख्य सड़क चलने लायक नहीं बची है। दुर्घटनाओं से बचने के लिए क्षेत्रीय लोग मुख्य मार्ग छोड़कर रामगढ़ की गली का लंबा चक्कर काटकर अपने गंतव्य तक पहुँच रहे हैं। स्थानीय लोगों ने जल निगम के अधिकारियों से तत्काल मरम्मत और मलबे की सफाई कराने की मांग की है।
03.02.2026
पत्नी-बेटे की रिटायर फौजी ने गोली मारकर हत्या की: खुद रेलवे लाइन पर लेटकर सुसाइड किया, कानपुर की वारदात 0:55 |
पत्नी-बेटे की रिटायर फौजी ने गोली मारकर हत्या की: खुद रेलवे लाइन पर लेटकर सुसाइड किया, कानपुर की वारदात 0:55
सोमवार को हुई यह घटना सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र के तुलसियापुर गांव की है। मृतक फौजी की पहचान चेतराम पासवान के रूप में हुई है। वारदात को उसने अपनी लाइसेंसी बंदूक से अंजाम दी। पुलिस ने बताया- प्रथमदृष्टया यह लग रहा कि फौजी ने पहले पत्नी और बेटे को मारा और फिर ट्रेन से कटकर जान दे दी। हालांकि, फौजी ने पत्नी और बेटे की हत्या कर खुद आत्महत्या क्यों की, वजह अभी सामने नहीं आ सकी है।
16.02.2026
फर्जी दरोगा का पिता असली पुलिसवाला: लखनऊ के स्कूल में भर्ती परीक्षा करवा रहा था: CM के सलाहकार का लेटरपैड मिला |
फर्जी दरोगा का पिता असली पुलिसवाला: लखनऊ के स्कूल में भर्ती परीक्षा करवा रहा था: CM के सलाहकार का लेटरपैड मिला
कानपुर पुलिस ने एक फर्जी दरोगा को पकड़ा। आरोप लगे कि पुलिस की वर्दी की आड़ में वो लखनऊ के प्राइवेट स्कूल में भर्ती परीक्षा करवा रहा था। नए लड़कों को पुलिस विभाग की नौकरी का लालच देकर रुपए ऐंठ रहा था।
19.02.2026
मुकदमों में कानपुर अधिवक्ता की जमानत पर हाईकोर्ट में आज सुनवाई, तीन मिल चुकी राहत |
मुकदमों में कानपुर अधिवक्ता की जमानत पर हाईकोर्ट में आज सुनवाई, तीन मिल चुकी राहत
अधिवक्ता अखिलेश दुबे की जमानत याचिकाओं पर मंगलवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। उन्हें दो मुकदमों - कारोबारी से ढाई करोड़ की वसूली और वक्फ संपत्ति पर अवैध कब्जे में जमानत नहीं मिली है। तीन अन्य मामलों में उन्हें पहले ही राहत मिल चुकी है।
24.02.2026
Latest Breaking News: एक क्लिक में पढ़ें Kanpur की 24 फरवरी 2026, मंगलवार की अहम खबरें |
Latest Breaking News: एक क्लिक में पढ़ें Kanpur की 24 फरवरी 2026, मंगलवार की अहम खबरें
Latest Breaking News Kanpur: कानपुर में 24 फरवरी 2026 की ताजा और ब्रेकिंग खबरों की हर अपडेट सबसे पहले, सटीक और विश्वसनीय जानकारी के लिए यहां लगातार पढ़ते रहें
24.02.2026
एयरफोर्स जवान को पीटने वाले दरोगा-सिपाही पर एक्शन: कानपुर में DCP ने दोनों को लाइन हाजिर किया, जवान का अस्पताल में चल रहा इलाज 0:43 |
एयरफोर्स जवान को पीटने वाले दरोगा-सिपाही पर एक्शन: कानपुर में DCP ने दोनों को लाइन हाजिर किया, जवान का अस्पताल में चल रहा इलाज 0:43
19 फरवरी की रात एयरफोर्स के जवान नीतीश सचान को थाने ले जाकर पुलिस कर्मियों ने पीटा था। उसका कान का पर्दा फट गया। जवान का इलाज कानपुर के एयरफोर्स हॉस्पिटल में चल रहा है। इसके बाद उसका शांति भंग में चालान कर दिया था।
24.02.2026
कानपुर में हिस्ट्रीशीटर फुरकान के 6 साथियों ने एक छात्र की बेल्टों से पिटाई की। पार्क में पकड़कर करीब 1 घंटे में 33 बार बेल्ट से मारा और 12 थप्पड़ जड़े। इसके बाद छात्र से कान पकड़कर माफी मंगवाई। |
कानपुर में हिस्ट्रीशीटर फुरकान के 6 साथियों ने एक छात्र की बेल्टों से पिटाई की। पार्क में पकड़कर करीब 1 घंटे में 33 बार बेल्ट से मारा और 12 थप्पड़ जड़े। इसके बाद छात्र से कान पकड़कर माफी मंगवाई।
पीटने के बाद आरोपियों ने छात्र को धमकाते हुए कहा- ये तीन शक्लें पहचान लो, बाबूपुरवा में जीना दुश्वार कर देंगे… चेहरे पर मांस नहीं बचेगा। मामला एक महीने पुराना बताया जा रहा है, लेकिन इसका वीडियो अब सामने आया है। पूरी घटना एनएलसी चौकी क्षेत्र के नया सेंट्रल पार्क की है। बाबूपुरवा थाना प्रभारी अरुण द्विवेदी ने बताया कि एक महीने पुराना वीडियो है। मामले की शिकायत आई थी, लेकिन दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर कार्रवाई न करने की बात कही थी।
24.02.2026
LIVE PSIT कॉलेज में ACP ने छात्रों को दौड़ाकर पीटा: लाठीचार्ज में कई छात्र घायल, कानपुर में छात्र की मौत के बाद हंगामा-तोड़फोड़ |
LIVE PSIT कॉलेज में ACP ने छात्रों को दौड़ाकर पीटा: लाठीचार्ज में कई छात्र घायल, कानपुर में छात्र की मौत के बाद हंगामा-तोड़फोड़
कानपुर के पनकी स्थित PSIT इंजीनियरिंग कॉलेज में बुधवार सुबह 10 बजे छात्रों ने हंगामा शुरू किया। करीब 3 हजार छात्रों ने कॉलेज में घुसकर तोड़फोड़ की। दरवाजे, खिड़की, टेबल तोड़ दी। मौके पर सचेंडी, पनकी, अरमापुर, कल्याणपुर सहित 7-8 थानों की फोर्स, PAC पहुंची। दोपहर 1 बजे बवाल बढ़ गया। पुलिस और छात्रों में झड़प हो गई। पुलिस ने छात्रों को हटाने के लिए दौड़ा-दौड़ाकर लाठियां मारी। कई छात्र गिरकर घायल हो गए। दरअसल, सोमवार को कैंपस में निर्माण काम में लगी जेसीबी से टकरा कर BCA फाइनल ईयर के छात्र की मौत हो गई थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि छात्र की किडनी, लंग्स, पैनक्रियाज डैमेज हो गया था। इसी के विरोध में छात्र न्याय की मांग करते हुए नारेबाजी करने लगे। छात्रों का आरोप है कि कॉलेज कैंपस में चल रहे निर्माण काम के दौरान सुरक्षा इंतजाम न होने से यह हादसा हुआ। वहीं, कॉलेज प्रबंधन ने घटना को कैंपस के बाहर का मामला बताया। मृतक की पहचान प्रखर सिंह निवासी रतनलाल नगर के रूप में हुई।
25.02.2026
रामादेवी से गोल चौराहे तक बनेगा 4-लेन एलीवेटेड कॉरिडोर: कानपुर में क्रॉसिंग बंद होने पर लगता है जाम, 10 मिनट की दूरी घंटेभर में तय होती है |
रामादेवी से गोल चौराहे तक बनेगा 4-लेन एलीवेटेड कॉरिडोर: कानपुर में क्रॉसिंग बंद होने पर लगता है जाम, 10 मिनट की दूरी घंटेभर में तय होती है
कानपुर में रामादेवी से गोल चौराहे तक 10.160 किलोमीटर लंबे मार्ग पर फोर लेन एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा। परियोजना पूरी होने के बाद इस व्यस्त मार्ग पर यातायात का दबाव कम होगा। आम लोगों को जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी। क्योंकि अभी क्रॉसिंग बंद होने पर लंबा जाम लगता है, 10 मिनट की दूरी तय करने में घंटेभर लग जाते हैं।
25.02.2026
स्मार्ट सिटी योजना के तहत कानपुर के घंटाघर पर आधुनिक लाइटिंग लगाई गई थी। कुछ समय तक यह व्यवस्था चली, लेकिन अब महीनों से लाइट बंद पड़ी है। चौराहे पर जो पोल पर तिरंगा लहराता था, वह भी गायब है। |
स्मार्ट सिटी योजना के तहत कानपुर के घंटाघर पर आधुनिक लाइटिंग लगाई गई थी। कुछ समय तक यह व्यवस्था चली, लेकिन अब महीनों से लाइट बंद पड़ी है। चौराहे पर जो पोल पर तिरंगा लहराता था, वह भी गायब है।
स्मार्ट सिटी योजना के तहत कानपुर के घंटाघर पर आधुनिक लाइटिंग लगाई गई थी। कुछ समय तक यह व्यवस्था चली, लेकिन अब महीनों से लाइट बंद पड़ी है। चौराहे पर जो पोल पर तिरंगा लहराता था, वह भी गायब है। सवाल यह है कि जब इस पर लाखों करोड़ों रुपये खर्च किए गए थे, तो क्या रखरखाव (maintenance) का कोई प्रावधान नहीं था? अगर था, तो जिम्मेदार कौन है? और अगर नहीं था, तो योजना बनाते समय इतनी बड़ी लापरवाही क्यों हुई? स्मार्ट सिटी का मतलब सिर्फ उद्घाटन और फोटो नहीं, बल्कि निरंतर देखरेख और जवाबदेही भी है। कानपुर के नागरिक जानना चाहते हैं इस परियोजना पर कुल कितना खर्च हुआ? मेंटेनेंस के लिए कितना बजट तय था? और आज यह व्यवस्था बंद क्यों है? नगर निगम और मेयर कार्यालय को इस पर स्पष्ट जवाब देना चाहिए।
27.02.2026
Kanpur: मुस्तैदी के बाद मस्ती का रंग, थाने में पुलिसकर्मियों ने खेली होली; इंस्पेक्टर बोले- कर्तव्य सर्वोपरि |
Kanpur: मुस्तैदी के बाद मस्ती का रंग, थाने में पुलिसकर्मियों ने खेली होली; इंस्पेक्टर बोले- कर्तव्य सर्वोपरि
महाराजपुर थाने में पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और डीजे पर थिरक कर होली का जश्न मनाया। इंस्पेक्टर ने इसे प्रेम और एकता का संदेश बताते हुए शांतिपूर्ण ढंग से ड्यूटी पूरी होने पर खुशी जताई।
05.03.2026
Kanpur: नजूल की जमीन पर कब्जा करने का मामला, महापौर के बेटे समेत 14 पर रिपोर्ट, एसीएम तीन ने जारी किया नोटिस |
Kanpur: नजूल की जमीन पर कब्जा करने का मामला, महापौर के बेटे समेत 14 पर रिपोर्ट, एसीएम तीन ने जारी किया नोटिस
कानपुर के सिविल लाइंस में सरकारी नजूल की जमीन पर कब्जे का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। प्रशासनिक जांच में महापौर के बेटे अमित पांडेय उर्फ बंटी समेत 14 लोगों द्वारा करीब पांच हजार वर्गमीटर भूमि पर अवैध कब्जे की पुष्टि हुई है। कब्जा हटाने के लिए तहसील प्रशासन ने (पीपीई एक्ट) के तहत एसीएम-तीन की कोर्ट में वाद दायर किया है।