जू में जानवरों को देखने के साथ ही 50 रुपये में लीजिए तीरंदाजी का मजा
यूपी के मैनचेस्टर कहे जाने वाले कानपुर के चिड़ियाघर में अब मनोरंजन का दायरा और भी बढ़ गया है. वर्षों से जहां लोग यहां शेर, हिरण, भालू और अन्य वन्यजीवों को देखने आते थे, वहीं अब जू प्रशासन ने सैलानियों के लिए रोमांच से भरपूर नई सुविधा शुरू कर दी है. चिड़ियाघर में आर्चरी यानी धनुष-बाण से निशानेबाजी की व्यवस्था शुरू की गई है, जो कानपुराइट्स के बीच तेजी से फेमस हो रही है. इस नई पहल से चिड़ियाघर केवल भ्रमण स्थल ही नहीं, बल्कि एडवेंचर और सीख का केंद्र भी बनता जा रहा है.
30.01.2026
कानपुर में खुद को DM बताकर मंगेतर से 71 लाख ठगे, दी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी |
कानपुर में खुद को DM बताकर मंगेतर से 71 लाख ठगे, दी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी
कानपुर में ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने खुद को आईएएस अधिकारी बताकर अपनी होने वाली पत्नी से लाखों रुपये ऐंठ लिए. आरोपी आरोपी नितेश कुमार पांडे ने प्रमुख सचिव के नाम का फर्जी नियुक्ति पत्र और कानपुर डीएम की पोस्टिंग का नकली मेल दिखाकर ससुराल वालों को झांसे में लिया था.
02.02.2026
कल से कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता तक ‘अप-लाइन’ पर मेट्रो ट्रेनों का टेस्ट रन आरंभ होगा |
कल से कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता तक ‘अप-लाइन’ पर मेट्रो ट्रेनों का टेस्ट रन आरंभ होगा
कल से कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता तक ‘अप-लाइन’ पर मेट्रो ट्रेनों का टेस्ट रन आरंभ होगा। कॉरिडोर-1 (आईआईटी-नौबस्ता) के शेष 8 किमी सेक्शन के ‘अप-लाइन’ में ट्रैक, थर्ड रेल व सिग्नलिंग कार्य पूर्ण हुए, थर्ड रेल को भी चार्ज किया गया
04.02.2026
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर घना कोहरा बना काल, 13 वाहनों की टक्कर में 13 घायल |
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर घना कोहरा बना काल, 13 वाहनों की टक्कर में 13 घायल
उन्नाव। बेहटा मुजावर क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह घने कोहरे के चलते बड़ा हादसा हो गया। जोगीकोट गांव के पास आगरा से लखनऊ जाने वाली लेन पर पहले ट्रक और डंपर की टक्कर हो गई। इसके बाद पीछे से आ रहे 13 वाहन एक-दूसरे से भिड़ते चले गए, जिसमें 13 लोग घायल हो गए। हादसे के कारण एक्सप्रेसवे पर करीब चार किलोमीटर लंबा जाम लग गया और यातायात पूरी तरह ठप हो गया। हरियाणा के हिसार निवासी ट्रक चालक लीला सरसों का तेल लादकर हिसार से बिहार जा रहा था। गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम थी। इसी दौरान जोगीकोट के पास ट्रक की डंपर से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक और डंपर सड़क पर तिरछे खड़े हो गए और लेन पूरी तरह बंद हो गई। इसके बाद पीछे से आ रही चार कारें आपस में भिड़ गईं।
05.02.2026
कानपुर सेंट्रल–नौबस्ता मेट्रो 'अप-लाइन' पर शुरू हुआ टेस्ट रन, 10 लाख की आबादी को होगा फायदा |
कानपुर सेंट्रल–नौबस्ता मेट्रो 'अप-लाइन' पर शुरू हुआ टेस्ट रन, 10 लाख की आबादी को होगा फायदा
कानपुर मेट्रो का कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता तक मेट्रो टेस्ट रन बुधवार को हुआ। सुबह 11 बजे से यूपी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार के नेतृत्व में मेट्रो अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ ट्रेन नौबस्ता के लिए रवाना हुई। यह टेस्ट रन चार घंटे तक चला इस रूट पर मेट्रो के संचालन के शुरू होने से दस लाख की आबादी को दक्षिण कानपुर से उत्तर कानपुर पहुंचने में आसान होगा टेस्ट रन के दौरान प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने मेट्रो के अंदर विभिन्न तकनीकी और संचालन संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। टेस्ट रन में उनके साथ निदेशक (वर्क्स एंड इंफ्रास्ट्रक्चर) सीपी सिंह, निदेशक (परिचालन) प्रशांत मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें प्रबंध निदेशक सुशील कुमार पायलट कोच में प्रवेश कर सबसे पहने ट्रेन के संचालन और तकनीकी प्रणालियों पर अधिकारियों से चर्चा की। जैसे ही मेट्रो पहले स्टेशन झकरकटी पहुंची, प्रबंध निदेशक व सभी अधिकारी मेट्रो से उतर कर स्टेशन के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया और उपलब्ध सुविधाओं की जांच की
05.02.2026
केडीए की कार्रवाई पर सवाल |
केडीए की कार्रवाई पर सवाल
केडीए दस्ता एक तरफ न्यू कानपुर सिटी योजना के आसपास हो रही अवैध प्लाटिंग गिराने में जुटा है। साथ ही नोटिस दी जा रही है। वहीं अन्य क्षेत्रों में बिना पार्किंग व नक्शे के इमारतें तन रही है लेकिन अभियंताओं व सुपरवाइजरों को नहीं दिखायी दे रहा है। अभी भी कई इलाकों में हटाए गए पुराने सुपरवाइजर कार्य देख रहे है
05.02.2026
कानपुर में तरक्की की रफ्तार तेज! बनेगी नई फोरलेन सड़क, बुंदेलखंड को भी मिलेगा सीधा फायदा |
कानपुर में तरक्की की रफ्तार तेज! बनेगी नई फोरलेन सड़क, बुंदेलखंड को भी मिलेगा सीधा फायदा
कानपुर के हमीरपुर रोड पर रमईपुर-साढ़ चौराहे के पास रोज लगने वाले भीषण जाम से अब राहत मिलने की उम्मीद है. यह स्थान लंबे समय से ट्रैफिक का बड़ा बाटलनेक बना हुआ है. सड़क संकरी होने और दोनों ओर नाले होने के कारण यहां वाहनों की लंबी कतारें लग जाती थीं. अब एनएचएआई के हस्तक्षेप से इस समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में कदम बढ़ाया गया है.
06.02.2026
कमिश्नर बंगले के पीछे जमीन की जांच को बनी कमेटी |
कमिश्नर बंगले के पीछे जमीन की जांच को बनी कमेटी
कानपुर में भाजपा के बागी पार्षदों की शिकायत पर तहसीलदार और नायब तहसील की टीम ने पुलिस कमिश्नर बंगले के पास जमीन की जांच की। मौके पर अवैध कब्जा, ओपन जिम और अन्य निर्माण पाए गए। एडीएम फाइनेंस ने जांच कमेटी बनाई है, जो तीन दिन में जमीन के मालिकाना हक की जानकारी देगी
06.02.2026
सीएसजेएमयूः नहीं पढ़ा रहे थे शिक्षक, हटाए गए |
सीएसजेएमयूः नहीं पढ़ा रहे थे शिक्षक, हटाए गए
सीएसजेएमयू प्रशासन ने नियमित कक्षाएं न लेने और अनुशासनहीनता में दो शिक्षकों पर कार्रवाई की है। एक शिक्षक को जहां विवि प्रशासन ने हटा दिया तो वहीं दूसरे शिक्षक ने इस्तीफा दे दिया। वहीं, पूर्व निदेशक के खिलाफ चल रही उच्च स्तरीय जांच भी अंतिम चरण में है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। विश्वविद्यालय के अटल विहारी वाजपेयी स्कूल ऑफ लीगल स्टडीज में पिछले कई माह से स्थिति सामान्य नहीं चल रही है। स्कूल के पूर्व निदेशक डॉ. पंकज द्विवेदी को परीक्षा में गड़बड़ी करने के आरोप में निलंबित किया गया था। इस मामले की उच्चस्तरीय कमेटी अभी जांच कर रही है।
06.02.2026
रिंग रोड में 100 की स्पीड से दौड़ेंगी गाड़ियां: 6 लेन के पहले फेस का 50 प्रतिशत काम पूरा, 2028 तक पूरा हो जाएगा 0:44 |
रिंग रोड में 100 की स्पीड से दौड़ेंगी गाड़ियां: 6 लेन के पहले फेस का 50 प्रतिशत काम पूरा, 2028 तक पूरा हो जाएगा 0:44
कानपुर के आउटर में 5800 करोड़ की कीमत से बन रही रिंग रोड की सौगात 2028 तक लोगों को मिल जाएगी। इसको पांच हिस्सों में बांटकर बनाया जा रहा है। जिसमें पहले हिस्से का काम 50 प्रतिशत तक लगभग पूरा हो गया है।
07.02.2026
कानपुर में चलेगी ठंडी हवा, गलन बढ़ेगी: पिछले 24 घंटे में एक डिग्री पारा बढ़ा, 11 डिग्री सेल्सियस रहा न्यूनतम तापमान |
कानपुर में चलेगी ठंडी हवा, गलन बढ़ेगी: पिछले 24 घंटे में एक डिग्री पारा बढ़ा, 11 डिग्री सेल्सियस रहा न्यूनतम तापमान
कानपुर में अगले 24 घंटों में उत्तर पश्चिमी सर्द हवा चलेंगी। इससे गलन बढ़ेगी। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक रहा। वहीं अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो कि सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक रहा।
07.02.2026
कानपुर में सिपाही के पिता से ठगी: पेटीएम कर्मी बनकर आए ठगों ने 1.8 लाख रुपए हड़पे, सिम भी निकाला 0:49 |
कानपुर में सिपाही के पिता से ठगी: पेटीएम कर्मी बनकर आए ठगों ने 1.8 लाख रुपए हड़पे, सिम भी निकाला 0:49
कानपुर में एक बुजुर्ग से 1.8 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। दो ठगों ने खुद को पेटीएम कर्मी बताकर इस वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित बुजुर्ग 18 दिनों तक पुलिस चौकी और थाने के चक्कर काटते रहे। इसके बाद चकेरी थाने में मुकदमा दर्ज हुआ। मामला चकेरी थाना क्षेत्र के कोयलनगर का है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
08.02.2026
महावीर इंटरनेशनल स्कूल में शुभकामना समारोह&य आयोजित किया गया |
महावीर इंटरनेशनल स्कूल में शुभकामना समारोह&य आयोजित किया गया
मेरठ. सरधना रोड स्थित महावीर इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य, गरिमामयी और भावनात्मक &शुभकामना समारोह&य का आयोजन किया गया.समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक यात्रा को सम्मान देना और आगामी बोर्ड परीक्षाओं व उज्ज्वल भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएँ प्रदान करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर असीम दुबे और प्रधानाचार्य नवीन कुमार शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण, अभिभावक एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
12.02.2026
कानपुर में डीएम के औचक निरीक्षण में खुली स्वास्थ्य विभाग की पोल, रजिस्टर मिला गड़बड़ तो वहीं ड्यूटी से गायब... 34 minutes ago News18 Hindi |
कानपुर में डीएम के औचक निरीक्षण में खुली स्वास्थ्य विभाग की पोल, रजिस्टर मिला गड़बड़ तो वहीं ड्यूटी से गायब... 34 minutes ago News18 Hindi
निरीक्षण के दौरान मेडिकल ऑफिसर डॉ. प्रीति सचान, वार्ड बॉय रामानुज और स्टाफ नर्स कु. ज्योति ड्यूटी से गायब मिले. जिलाधिकारी ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए तीनों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया. वहीं चीफ फार्मासिस्ट अशोक श्रीवास्तव का अवकाश आवेदन, तो मिला लेकिन वह न तो सही तरीके से दर्ज किया गया था और न ही उसे मंजूरी मिली थी. इसे अनियमितता मानते हुए उनका भी एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए.
18.02.2026
कानपुर बार एसोसिएशन चुनाव- मोहम्मद तौहीद बने कनिष्ठ उपाध्यक्ष |
कानपुर बार एसोसिएशन चुनाव- मोहम्मद तौहीद बने कनिष्ठ उपाध्यक्ष
कानपुर बार एसोसिएशन के मतगणना के आखिरी दिन कनिष्ठ उपाध्यक्ष, वरिष्ठ और कनिष्ठ कार्यकारिणी के वोटों की गिनती की गई। 1389 वोट पाकर मो. तौहीद के सिर कनिष्ठ उपाध्यक्ष का ताज सजा। वहीं वरिष्ठ और कनिष्ठ कार्यकारिणी पद पर 12 विजेता प्रत्याशियों की घोषणा की
21.02.2026
एयरफोर्स जवान को पीटने वाले दरोगा-सिपाही पर एक्शन: कानपुर में DCP ने दोनों को लाइन हाजिर किया, जवान का अस्पताल में चल रहा इलाज 0:43 |
एयरफोर्स जवान को पीटने वाले दरोगा-सिपाही पर एक्शन: कानपुर में DCP ने दोनों को लाइन हाजिर किया, जवान का अस्पताल में चल रहा इलाज 0:43
19 फरवरी की रात एयरफोर्स के जवान नीतीश सचान को थाने ले जाकर पुलिस कर्मियों ने पीटा था। उसका कान का पर्दा फट गया। जवान का इलाज कानपुर के एयरफोर्स हॉस्पिटल में चल रहा है। इसके बाद उसका शांति भंग में चालान कर दिया था।
24.02.2026
कानपुर : फंदे पर लटकता मिला महिला का शव, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया |
कानपुर : फंदे पर लटकता मिला महिला का शव, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया
कानपुर के महाराजपुर इलाके में बुधवार शाम एक नवविवाहिता का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। मृतका की पहचान 25 वर्षीय सोनी के रूप में हुई है, जो कानपुर देहात के देवीपुर शिवली की रहने वाली थीं। उनकी शादी 2020 में महाराजपुर के रामनगर निवासी ई-रिक्शा चालक भानु प्रताप पाल से हुई थी। दंपति के दो बच्चे हैं, बेटा अभिषेक और बेटी अनुप्रिया हैं। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले 11 लाख रुपये नकद और एक बाइक (पल्सर) की मांग कर रहे थे। भाई मनीष ने बताया कि जब ये मांगें पूरी नहीं की गईं, तो बहन सोनी को नियमित रूप से प्रताड़ित किया जाता था और मारपीट की जाती थी। सोनी अक्सर फोन पर परिवार को अपनी परेशानियां बताती थीं। मनीष ने आगे कहा कि एक साल पहले उनकी अपनी शादी में बाइक दी गई थी, जिसके बाद ससुराल पक्ष और ज्यादा जिद करने लगा था।