कानपुर में सांड का आतंक: सब्जी लेने निकले बुजुर्ग को उठा कर पटका, इलाज के दौरान मौत,08.02.2026

कानपुर में सांड का आतंक: सब्जी लेने निकले बुजुर्ग को उठा कर पटका, इलाज के दौरान मौत



कानपुर। किदवई नगर में सब्जी लेने निकले बुजुर्ग को शनिवार को सांड ने सड़क पर पटक दिया। इससे उनके सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह बुजुर्ग को बचाया और स्वजन को सूचना दी स्वजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बुजुर्ग की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। जूही बारादेवी नटवनटोला में रहने वाले 82 वर्षीय प्रकाश नारायण तिवारी परचून दुकान चलाते थे। परिवार में पत्नी उमा और दो बेटे आशुतोष व अरविंद हैं। बेटे अरविंद ने बताया कि सुबह पिता सब्जी खरीदने के लिए घर से निकले थे।

08.02.2026
Add News