कानपुर में पति ने पत्नी की ईंट से की नृशंस हत्या,10.02.2026

कानपुर में पति ने पत्नी की ईंट से की नृशंस हत्या



Kanpur murder: कानपुर में पति ने पत्नी की घरेलू विवाद में ईंट मार कर नृशंस हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में हड़कंप मच गया। जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। पुलिस उपायुक्त दक्षिण ने घटनाक्रम के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। घरेलू विवाद में यह हत्या हुई है। मामला बर्रा थाना क्षेत्र का है।

10.02.2026
Add News