कानपुर नगर से ग्राउंड जीरो न्यूज़ के लिए रजत शर्मा की रिपोर्ट
कौशलपुरी स्थित एक स्कूल में पढ़ने वाला कक्षा चार का छात्र सोमवार दोपहर अचानक लापता हो गया। छुट्टी के बाद वह अपना बैग स्कूल वैन में रखकर चुपचाप निकल पड़ा और पनकी स्थित अपने गांव जाने के लिए पैदल चल दिया। परिजनों की सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई। नजीराबाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, जिसमें बच्चा बंबा रोड की ओर जाता दिखाई दिया। लगातार फुटेज ट्रैक करते हुए पुलिस ने करीब दो घंटे बाद बच्चे को स्कूल से लगभग 5 किमी दूर बर्रा बाईपास पर सुरक्षित बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार बच्चा अपने गांव जाने के इरादे से अकेले निकल पड़ा था। समय रहते सीसीटीवी की मदद से उसे ढूंढ लिया गया, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई।