कानपुर की बात, कानपुर के साथ। विकास अखबारों में नहीं, ज़मीन पर चाहिए।
देखिये काम कर तो रहे हैं, 10-15 दिन लगेंगे तो लगेंगे ही क्योंकि 24 घण्टे काम करवाने वाले ठेकेदार हमारे पास नहीं हैं। मकान दरक रहे हैं तो गिर जाने दो हम उसमे क्या करें! नाला पुराना है, प्लाटिंग जब हुई थी तब हमारा विभाग सो रहा था। हालांकि टैक्स वसूलने के समय हमारी नींद खुल जाती
30.01.2026
कानपुर में आज बारिश का अलर्ट |
कानपुर में आज बारिश का अलर्ट
कानपुर में सोमवार सुबह मौसम साफ है। बर्फीली हवा ने गलन बढ़ा दी है। आने वाले 24 घंटों में बारिश होगी। पूरा दिन बादल छाए रहेंगे। रविवार को न्यूनतम तापमान बीते 24 घंटे में 0.9 डिग्री गिरकर 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो कि सामान्य से 0.8 डिग्री ज्यादा रहा। अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 0.7 डिग्री ज्यादा रहा।
02.02.2026
केडीए की कार्रवाई पर सवाल |
केडीए की कार्रवाई पर सवाल
केडीए दस्ता एक तरफ न्यू कानपुर सिटी योजना के आसपास हो रही अवैध प्लाटिंग गिराने में जुटा है। साथ ही नोटिस दी जा रही है। वहीं अन्य क्षेत्रों में बिना पार्किंग व नक्शे के इमारतें तन रही है लेकिन अभियंताओं व सुपरवाइजरों को नहीं दिखायी दे रहा है। अभी भी कई इलाकों में हटाए गए पुराने सुपरवाइजर कार्य देख रहे है
05.02.2026
'कानपुर में घर-घर घूम रहे फर्जी BLO': सपा विधायक नसीम बोलीं- SIR फॉर्म चेक न कराएं, वोट काटने की प्लानिंग चल रही 1:19 |
'कानपुर में घर-घर घूम रहे फर्जी BLO': सपा विधायक नसीम बोलीं- SIR फॉर्म चेक न कराएं, वोट काटने की प्लानिंग चल रही 1:19
कानपुर में सपा विधायक नसीम सोलंकी ने कहा कि शहर में फर्जी BLO घूम रहे हैं। ये लोग SIR का नया फॉर्म जांचने के नाम पर लिस्ट से नाम कटवाने में जुटे हैं। मैं सीसामऊ की जनता से अपील करना चाहती हूं कि ऐसे लोगों के बहकावे में आने या डरने की जरूरत नहीं। क्योंकि, चुनाव आयोग ने ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया है।
08.02.2026
कानपुर में सिपाही के पिता से ठगी: पेटीएम कर्मी बनकर आए ठगों ने 1.8 लाख रुपए हड़पे, सिम भी निकाला 0:49 |
कानपुर में सिपाही के पिता से ठगी: पेटीएम कर्मी बनकर आए ठगों ने 1.8 लाख रुपए हड़पे, सिम भी निकाला 0:49
कानपुर में एक बुजुर्ग से 1.8 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। दो ठगों ने खुद को पेटीएम कर्मी बताकर इस वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित बुजुर्ग 18 दिनों तक पुलिस चौकी और थाने के चक्कर काटते रहे। इसके बाद चकेरी थाने में मुकदमा दर्ज हुआ। मामला चकेरी थाना क्षेत्र के कोयलनगर का है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
08.02.2026
कानपुर में सांड का आतंक: सब्जी लेने निकले बुजुर्ग को उठा कर पटका, इलाज के दौरान मौत |
कानपुर में सांड का आतंक: सब्जी लेने निकले बुजुर्ग को उठा कर पटका, इलाज के दौरान मौत
कानपुर। किदवई नगर में सब्जी लेने निकले बुजुर्ग को शनिवार को सांड ने सड़क पर पटक दिया। इससे उनके सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह बुजुर्ग को बचाया और स्वजन को सूचना दी स्वजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बुजुर्ग की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। जूही बारादेवी नटवनटोला में रहने वाले 82 वर्षीय प्रकाश नारायण तिवारी परचून दुकान चलाते थे। परिवार में पत्नी उमा और दो बेटे आशुतोष व अरविंद हैं। बेटे अरविंद ने बताया कि सुबह पिता सब्जी खरीदने के लिए घर से निकले थे।
08.02.2026
कानपुर में पति ने पत्नी की ईंट से की नृशंस हत्या |
कानपुर में पति ने पत्नी की ईंट से की नृशंस हत्या
Kanpur murder: कानपुर में पति ने पत्नी की घरेलू विवाद में ईंट मार कर नृशंस हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में हड़कंप मच गया। जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। पुलिस उपायुक्त दक्षिण ने घटनाक्रम के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। घरेलू विवाद में यह हत्या हुई है। मामला बर्रा थाना क्षेत्र का है।
10.02.2026
VIP मूवमेंट को लेकर DCP ट्रैफिक ने किया निरीक्षण |
VIP मूवमेंट को लेकर DCP ट्रैफिक ने किया निरीक्षण
कानपुर नगर में वीआईपी आगमन को लेकर सोमवार को पुलिस उपायुक्त यातायात रविंद्र कुमार ने शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यातायात संचालन की स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण
10.02.2026
कानपुर नगर से ग्राउंड जीरो न्यूज़ के लिए रजत शर्मा की रिपोर्ट |
कानपुर नगर से ग्राउंड जीरो न्यूज़ के लिए रजत शर्मा की रिपोर्ट
कौशलपुरी स्थित एक स्कूल में पढ़ने वाला कक्षा चार का छात्र सोमवार दोपहर अचानक लापता हो गया। छुट्टी के बाद वह अपना बैग स्कूल वैन में रखकर चुपचाप निकल पड़ा और पनकी स्थित अपने गांव जाने के लिए पैदल चल दिया। परिजनों की सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई। नजीराबाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, जिसमें बच्चा बंबा रोड की ओर जाता दिखाई दिया। लगातार फुटेज ट्रैक करते हुए पुलिस ने करीब दो घंटे बाद बच्चे को स्कूल से लगभग 5 किमी दूर बर्रा बाईपास पर सुरक्षित बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार बच्चा अपने गांव जाने के इरादे से अकेले निकल पड़ा था। समय रहते सीसीटीवी की मदद से उसे ढूंढ लिया गया, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई।
10.02.2026
कारोबारी बोले-कानपुर पुलिस कमिश्नर झूठ बोल रहे |
कारोबारी बोले-कानपुर पुलिस कमिश्नर झूठ बोल रहे
कानपुर में लेम्बोर्गिनी कार से 6 लोगों को कुचलने के मामले में नया ट्विस्ट आ गया है। कारोबारी पिता केके मिश्रा मंगलवार को ग्वालटोली थाने पहुंचे। उन्होंने दावा किया कि हादसे के वक्त बेटा शिवम नहीं, बल्कि ड्राइवर मोहन लेम्बोर्गिनी कार चला रहा था।
11.02.2026
ग्रीनपार्क का लौटेगा गौरव: 350 करोड़ से बनेगा विश्वस्तरीय स्टेडियम; आईपीएल और टी-20 मैचों के लिए रास्ता साफ |
ग्रीनपार्क का लौटेगा गौरव: 350 करोड़ से बनेगा विश्वस्तरीय स्टेडियम; आईपीएल और टी-20 मैचों के लिए रास्ता साफ
ग्रीनपार्क का लौटेगा गौरव: 350 करोड़ से बनेगा विश्वस्तरीय स्टेडियम; आईपीएल और टी-20 मैचों के लिए रास्ता साफ Kanpur News: यूपी सरकार ने ग्रीनपार्क स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय मानकों पर तैयार करने के लिए 350 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी है, जिससे स्टेडियम की क्षमता 50 हजार तक बढ़ाई जाएगी। इस पुनर्विकास से खराब ड्रेनेज सिस्टम और बुनियादी सुविधाओं में सुधार होगा, जिससे कानपुर में आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय मैचों की वापसी का रास्ता साफ हो गया है।
12.02.2026
कानपुर की 10 बड़ी खबरें |
कानपुर की 10 बड़ी खबरें
सागर हाईवे पर 15 घंटे से ज्यादा घंटे 30 किलोमीटर लंबा जाम लगा। जाम में एंबुलेंस और स्कूली वाहन फंसे रहे। रमईपुर चौराहे के पास देर रात दो ट्रक खराब हो गए थे। इसके बाद से ही जाम लगा। शुक्रवार दोपहर 12 बजे
20.02.2026
कानपुर में हिस्ट्रीशीटर फुरकान के 6 साथियों ने एक छात्र की बेल्टों से पिटाई की। पार्क में पकड़कर करीब 1 घंटे में 33 बार बेल्ट से मारा और 12 थप्पड़ जड़े। इसके बाद छात्र से कान पकड़कर माफी मंगवाई। |
कानपुर में हिस्ट्रीशीटर फुरकान के 6 साथियों ने एक छात्र की बेल्टों से पिटाई की। पार्क में पकड़कर करीब 1 घंटे में 33 बार बेल्ट से मारा और 12 थप्पड़ जड़े। इसके बाद छात्र से कान पकड़कर माफी मंगवाई।
पीटने के बाद आरोपियों ने छात्र को धमकाते हुए कहा- ये तीन शक्लें पहचान लो, बाबूपुरवा में जीना दुश्वार कर देंगे… चेहरे पर मांस नहीं बचेगा। मामला एक महीने पुराना बताया जा रहा है, लेकिन इसका वीडियो अब सामने आया है। पूरी घटना एनएलसी चौकी क्षेत्र के नया सेंट्रल पार्क की है। बाबूपुरवा थाना प्रभारी अरुण द्विवेदी ने बताया कि एक महीने पुराना वीडियो है। मामले की शिकायत आई थी, लेकिन दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर कार्रवाई न करने की बात कही थी।
24.02.2026
LPG सिलेंडर 115 रुपये तक हुआ महंगा, इस बार घरेलू और कॉमर्शियल दोनों के दाम बढ़े |
LPG सिलेंडर 115 रुपये तक हुआ महंगा, इस बार घरेलू और कॉमर्शियल दोनों के दाम बढ़े
ईरान-इजरायल युद्ध के चलते LPG सिलेंडर के रेट आज से 115 रुपये तक बढ़ गए हैं। अभी होली से पहले ही महंगाई का झटका लगा था। इसबार घरेलू उपभोक्ताओं को 60 रुपये और कॉमर्शियल सिलेंडर के ग्राहकों को 115